महेश गोस्वामी मृदुल की रिपोर्ट
मिहींपुरवा /बहराइच। तहसील व ब्लाक मिहींपुरवा मोतीपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत हरखापुर में विगत 4 दिनों से तेंदुए का आतंक जारी है।सूचना देने पर भी नहीं सुनते वन विभाग के अधिकारी बता दें कि चार दिनों से लगातार तेंदुए के आतंक से ग्राम वासियों मित्र में दहशत का माहौल बना हुआ हैतेंदुए ने पहले ही 2 बकरियों को अपना निवाला बना लिया है और एक औरत को निशाना बनाया था जिसमें उस औरत को तेंदुए ने गंभीर रूप से घायल कर दिया था ग्रामीणों द्वारा काफी मशक्कत के बाद उसकी जान बचाई गई कल बीते देर शाम फिर तेंदुए ने ग्राम सभा हरखापुर के शहजराम यादव पर धावा बोला सहज राम यादव तेंदुए के आक्रमण से घायल तो हो गए लेकिन किसी प्रकार से उनकी जान बचा ली गईबता दें कि ग्राम पंचायत हरखापुर के रहने वाले सहजराम यादव मोटर साईकिल से प्रतापपुर से अपनी पत्नी को लेके हरखापुर कि तरफ़ आ रहे थे वहीं हरखापुर के मजरा पुनईपुरवा के अगल बगल पहले से ही घात लगाए बैठे तेंदुए ने रास्ते से गुजर रहे सहज राम यादव पर अचानक जान लेवा हमला कर दिया जिससे सहजराम यादव के पैरों में हल्के दांत लग गए हैं। उपरोक्त सहज राम और उनकी पत्नी के चीखने चिल्लाने पर आस पास के खेत की रखवाली कर रहे ग्रामीण उनके मदद के लिए दौड़े तब जाके तेंदुए ने उनको छोड़ कर पास लगे गन्ने के खेत में चला गया। इसकी सूचना वन विभाग को दी गईं मौके पर वन विभाग कि टीम पिंजरा लेके पहुंच गईं है आनन फानन में सहज राम यादव को सीएचसी मोतीपुर इलाज के लिए घरवाले लेकर चले गए हैं।
