Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


किसानों ने 5 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा


महेश गोस्वामी मृदुल की रिपोर्ट
बहराइच। भारतीय किसान यूनियन अरा से  जुड़े मटेहि, कारीकोट,सुजौली, रमपुरवा किसानों ने अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान  एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में किसानों से जुड़ी 5 समस्याएं शामिल रहीं। ज्ञापन में किसानो ने कंपाइन मशीनों को (एस एम एस) लगाने की छूट दी जाए व पेरा पराली गौशालाओं में पहुंचाने वाले किसानों को सुविधा दी जाए तथा धान खरीद समय से शुरू की जाए तथा धान की खरीद (एम एस पी) पर की जाए इसके अलावा किसानों ने अपनी मांग में यह भी कहा कि किसानों को खेतो में तार लगाने से ना रोका जाए और धान कटाई करते समय पुलिस प्रशासन किसानों को परेशान ना करें व वह गन्ने का भुगतान समय से किया जाएज्ञापन भारतीय किसान यूनियन (अरा) टिकेट के मंडल उपाध्यक्ष दिलबाग सिंह ,बलजीत सिंह, परगट सिंह,जफरे आलम,मलकीत सिंह,गुरतेज सिंह ,अमित पाल सिंह,गुरुवर सिंह समेत काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.