Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


विश्व पर्यावरण दिवस पर पौध भंडारे का आयोजन


महेश गोस्वामी मृदुल की रिपोर्ट

पेड़ पौधे के बिना पृथ्वी पर जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है, पर्यावरण संरक्षण के लिये प्रत्येक व्यक्ति अपनी भागीदारी को सुनिश्चित करें ताकि अपनी पीढ़ियों एक स्वच्छ, सुंदर वातावरण दे सकें: के के सिंह कृष्णा *जनहित परिवार के तत्वाधान में संस्थापक अध्यक्ष के के सिंह कृष्णा की मार्गदर्शन में विगत कई वर्षों से पर्यावरण दिवस 5 जून को पौध भंडारा का कार्यक्रम लखनऊ हजरतगंज पटेल पार्क में किया जाता है। इसी क्रम में जनहित परिवार के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने इस बार प्रदेश के कई जनपदों में पौधारोपण किया इसमें लखनऊ में मनोज सिंह, नीलम मिश्रा, रीना सिंह, विनय मिश्रा, मंगौली, दीपिका सिंह, अन्नू पाण्डेय, बाराबंकी में राकेश गिरी, सोमदत्त वर्मा, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, गोंडा में महेश गोस्वामी, बहराइच में माजिद हुसैन, पप्पू शर्मा, बलरामपुर में जय सिंह, अरूण देव पाठक, श्रावस्ती, देवरिया में विश्वामित्र मिश्र, आशीष बरनवाल, गोरखपुर में विनय गुप्ता, पवन गुप्ता, सोनभद्र में वेद मिश्र, चित्रकूट, फतेहपुर में अमित सिंह, झांसी में अमर सिंह धाकड़, ललितपुर में पं. अरूण शर्मा, प्रदुम तिवारी,दरयाव सिंह, मुनीन्द्र जयकिशन, मनोज तोमर, प्रतापगढ़ में पंकज सिंह, रजनीश बहादुर सिंह, अनिल गुप्ता, ऋषि उपाध्याय, शिवाजी सिंह, स्वामी सिंह प्रधान, सुल्तानपुर में जगजीवन राम, उमेश सिंह, अमेठी में अदनान चौधरी, संवितल पाण्डेय, अख़्तर अली, संजय द्विवेदी, मलखान सिंह, दिनेश कुमार, काशी में पूनम मिश्रा, संजय मिश्र, सुशील दूबे, अजय, अयोध्याधाम में अमरनाथ तिवारी, पवन पाण्डेय, प्रयाग में अमरीश गिरी, अनु सिंह, रावेन्द्र शुक्ला ने सार्वजनिक स्थानों पर कार्यक्रम कर पौधारोपण और पौधे का वितरण किया गया। जनहित परिवार द्वारा पर्यावरण के क्षेत्र में पौध भंडारा पौधरोपण करने हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, उपमुख्यमंत्री केशव मौर्या, जल शक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह, भाजपा संगठन महामंत्री सुनील बंसल, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, भाजपा प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, शिक्षाविद सीएमएस के संस्थापक डॉक्टर जगदीश गांधी सहित प्रदेश के कई जानी-मानी महान हस्तियों ने पर्यावरण प्रति जागरूकता एवं संरक्षण कार्यक्रम हेतु जनहित परिवार को बधाई प्रेषित करते हुए पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम की प्रशंसा की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.