Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


*कोतवाली कर्नलगंज के फतवापुर गांव में संदिग्धावस्था में पेंड़ पर लटकता मिला युवक का शव*। ----------------------------------------


महेश गोस्वामी मृदुल की रिपोर्ट
कर्नलगंज/हलधरमऊ गोंडा ।।* स्थानीय कोतवाली कर्नलगंज अन्तर्गत ग्राम चौरी के निकट फतवापुर गांव में बुधवार को करीब एक तेइस वर्षीय युवक का शव संदिग्धावस्था में पेंड़ पर लटकता मिला।जिसे देखकर आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दिये जाने के पश्चात मौक़े पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को पेंड़ से उतरवाया और पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। सीओ कर्नलगंज मुन्ना उपाध्याय ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बरामद शव की पहचान रामसिंह पुत्र मुंशीलाल उम्र करीब 23 वर्ष निवासी कोंचा कासिमपुर के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने 8 जून को थाना कर्नलगंज में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं मृतक के भाई ने बताया कि उसके भाई रामसिंह की शादी दो वर्ष पहले कटेहला में हुई थी,बीते 7 जून को उसकी पत्नी ममता अपने मायके चली गई थी जिससे उक्त युवक अपने ससुराल जाने के लिए घर से निकला था। उक्त संबंध में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.