Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


एक बार फिर हुआ मां की आंचल शर्मसार कोख पर लगा दाग कलयूगी मां ने फेंका नवजात शिशु को


महेश गोस्वामी (मृदुल) की रिपोर्ट
*गोंडा-लखनऊ हाईवे पर नवजात शिशु का संदिग्धावस्था में लावारिश मिला शव।*                                 

लोक लाज के भय से मां आंचल हुआ शर्मसार


कर्नलगंज/गोंडा।* स्थानीय थाना कोतवाली अंतर्गत 

गोंडा-लखनऊ हाईवे के किनारे कुंवरपुर अमरहा मोड़ कुर्मिनपुरवा के पास पुलिया के बगल रविवार को दिन में एक नवजात शिशु का संदिग्धावस्था में लावारिश शव मिला है। जिसे आसपास के लोगों द्वारा देखने पर कोतवाली कर्नलगंज पुलिस को दी गई सूचना के बाद मौके पर  पहुंचे एस आई गौड़ ने सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ ग्रामीणों की मौजूदगी में नवजात शिशु के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। इसी के साथ जांच एवं विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उक्त शव लावारिश हालत में पड़ा था। जिसके शरीर पर मौजूद खून से वह कुछ घंटे पहले फेंका हुआ मालूम पड़ रहा था। जिससे लोगों में तरह तरह की चर्चाएं होने के साथ ही किसी कलियुगी मां द्वारा अपने कलेजे के टुकड़े को किन्हीं कारणोंवश या लोकलाज के भय से मां की ममता को कलंकित करते हुए ऐसे लावारिश फेंके जाने की आशंका भी व्यक्त की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.