Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


*फर्जी तरीके से भूमि बैनामे जालसाजी का आरोपी अभियुक्त बुद्धिलाल गिरफ्तार*।


महेश गोस्वामी मृदुल की रिपोर्ट
(कर्नलगंज पुलिस की कार्यवाही)  
गोण्डा ।। जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिये थे। पुलिस मीडिया सेल से प्राप्त जानकारी के मुताबिक उक्त निर्देश के क्रम में थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 477/20, धारा 419,420, 467,468,471 भा०द०वि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त बुद्धिलाल को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त के विरुद्ध वादी शैलेश सिंह पुत्र शंकर सिंह नि0 चैनापुर थाना को0 कर्नलगंज जनपद गोण्डा की जमीन फर्जी तरीके से बैनामा कराने का आरोप है। जिसके संबंध में वादी द्वारा थाना कर्नलगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त-01. बुद्धिलाल पुत्र परागदत्त दुबे नि0 माधवपुर थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा। पंजीकृत अभियोग-01.मु0अ0सं0-477/20,धारा 419, 420,467, 468,471 भादवि थाना को0 कर्नलगंज जनपद गोण्डा।गिरफ्तार कर्ता टीम-01. अपराध निरीक्षक विनय कुमार यादव मय टीम।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.