Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


असंगठित क्षेत्र के कर्मकार उत्तर प्रदेश सामाजिक सुरक्षा बोर्ड के पोर्टल पर पंजीकरण कराकर विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं


महेश गोस्वामी मृदुल की रिपोर्ट
गोंडा  उप श्रम आयुक्त देवीपाटन मंडल रचना केसरवानी ने बताया है कि असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों को सामाजिक  सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सामाजिक सुरक्षा बोर्ड के पोर्टल  upssb.in का अनावरण माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा किया जा चुका है। इस पोर्टल पर 45 प्रकार के कार्य करने वाले कर्मकार अपना पंजीकरण करा सकते हैं।      उन्होंने बताया कि असंगठित क्षेत्र में आने वाले धोबी,दर्जी, माली,मोची, नाई,बुनकर रिक्शा चालक, ऑटो चालक घरेलू कर्मकार,कूड़ा बीनने वाले,रसोईया,गैरेज एवं परिवहन में लगे कर्मकार, फुटपाथ व्यापारी, अखबार वितरण में लगे हाकर इत्यादि अपना पंजीकरण *upssbc.in* पर स्वयं कर सकते हैं पंजीकरण के उपरांत वे प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा से आच्छादित हो जायेंगे साथ ही मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का भी लाभ उन्हे प्राप्त  होगा। पंजीयन संबंधी अधिक जानकारी हेतु उपश्रमायुक्त कार्यालय, देवीपाटन मंडल,गोंडा संपर्क किया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.