महेश गोस्वामी मृदुल की रिपोर्ट
गोंडा /अपने संसदीय क्षेत्र भ्रमण के दौरान कैसरगंज लोकसभा के सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने ग्राम सभा बालपुर के प्रधान धर्मपाल सिंह के आवास पर आकर जीत की बधाई दी। वहीं प्रधान धर्मपाल सिंह ने ग्राम वासियों एवम समर्थकों सहित सांसद का स्वागत व अभिनंदन किया। सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने उपस्थित सभी ग्रामवासियों से कहा कि धर्मपाल सिंह द्वारा ग्राम सभा का विकास पूर्व की भांति निरंतर चलता रहेगा। इस अवसर पर पूर्व प्रधान राममूर्ति सिंह,प्रधान परसा गोंडरी, प्रधान रेरुआ प्रधान हरसिंहपुर प्रधान नकही ,विजय पाल सिंह,रितेंद्र पाल सिंह, अखिलेश गुप्ता,दीनानाथ यादव,संतोष तिवारी, विजय मिश्र,दिनेश सोनी,राकेश सोनी, नवीन चंद्र सहित तमाम ग्रामवासी उपस्थित रहे।
