Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


धड़ल्ले से फल-फूल रहा है अवैध मादक पदार्थों का धंधा थाना हजूर पुर अंतर्गत पुलिस चौकी पुरैनी बाजार का मामला



महेश गोस्वामी की रिपोर्ट

जहां हर पिता सपना देखता है कि हमारा बच्चा पढ़ लिख कर अच्छा कार्य करें वही एक पिता अपने पुत्र से करवा रहा है मादक पदार्थों की तस्करीब्रेकिंग न्यूज़ जनपद बहराइच के थाना हुजूरपुर अंतर्गत पुरैनी बाजार में धड़ल्ले से बिक रहा अवैध चिप्पड़  जनपद बहराइच के थाना हजूर पुर पुरैनी बाजार मैं हुजूरपुर कैसरगंज मेन रोड पर ही राम धीरज पान की दुकान  है जहां पर धड़ल्ले से बेचा जाता है नशेड़ी चिप्पड़ गांजा लेकिन सवाल यह उठ रहा है पुरैनी बाजार मुख्य मार्ग से दिन में कई बार आला अधिकारियों का आना-जाना बना रहता है पुलिस चौकी भी बनाई गई है  लेकिन किसी भी अधिकारी की नजर नहीं जाती या फिर नजर फेरना नहीं चाहते आखिर किसके शह पर चल रहा है अवैध मादक पदार्थ का धंधा धड़ल्ले से बिक रही है नशेड़ी चिप्पड गांजा वही यह सवाल उठ रहा है एक पिता अपने बच्चे को पढ़ा-लिखा कर एक अच्छा संस्कार देते हैं कि हमारा लड़का पढ़ लिखकर इंजीनियर या डॉक्टर बनाने के सपना देखते हैं हर पिता लेकिन राम धीरज अपने बच्चे से कराते हैं पान के दुकान पर बैठा कर खुलेआम मादक पदार्थों की बिक्री जब इस मामले की जानकारी  हमारी मीडिया टीम को पता चला मौके पर पहुंची टीम इस मामले पर जानकारी लेना चाहा तो  देखा राम धीरज  का पुत्र चिप्पड़ गांजा धड़ल्ले से खुलेआम बेच रहा है जब उससे जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो वह बताया की ठेकेदार हमें देता है हम लोग धड़ल्ले से बिक्री करते हैं हमें कोई दिक्कत नहीं होती है तानाशाही के बल पर अवैध मादक पदार्थों का धंधा जोरों पर फल फूल रहा है हमारी टीम द्वारा जब इस मामले की सूचना संबंधित थानाध्यक्ष हजूर पुर को देना चाहा तो उनका मोबाइल नंबर से संपर्क नहीं पाया जिससे क्षेत्राधिकारी कैसरगंज तथा पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बहराइच को दिया गया उक्त सूचना पर थाना हुजूरपुर से पुलिस फोर्स आकर विक्रेता राम धीरज से पूछताछ करने लगी मौका पाकर राम धीरज मौके से फरार हो गया जिस पर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए राम धीरज के पुत्र को गिरफ्तार कर थाने ले गई तथा उपस्थित लोगों को हिदायत दी की मादक पदार्थों की बिक्री कोई ना करें अगर कोई करता है तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जाएगी
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.