Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


*चुनावी रंजिश को लेकर पीड़िता ने 26 लोगों के खिलाफ एसपी को दिया प्रार्थना पत्र*



महेश गोस्वामी/अतुल श्रीवास्तव की रिपोर्ट
पुलिस अधीक्षक बोले दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा*


*दर्जनों महिलाओं ने एसपी कार्यालय पहुंच सुनाया अपना पीड़ा*


गोंडा पुलिस अधीक्षक लगातार बड़ी बड़ी कार्रवाई करते हुए अपराधियों पर लगाम लगाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। लेकिन कुछ ऐसे अपराधी है जिसके हौसले आज भी बुलंद है और वह कहीं ना कहीं विवाद करते रहते हैं। बताते चलें कि मनीषा देवी पत्नी सुदर्शन निवासी ग्राम अगनी पुरवा बिठौरा थाना कोतवाली मनकापुर द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिए गए पत्र में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मैं जाति की बरवार हरिजन हूं इसलिए शिशिर सिंह पंचायती चुनावी रंजिश के कारण दिनांक 19-04- 2021- को चुनाव के दिन फर्जी वोट डालने की बात को लेकर झगड़ा हो गया था उसी रंजिश को लेकर दिनांक- 21- 04-2021- को दिन में करीब 5:30 बजे शिशिर सिंह अपने अन्य साथियों के साथ अपनी गाड़ी में लाठी डंडा फरसा लेकर आए तथा आते ही प्रार्थी को हरिजन साले की गाली देते हुए कहने लगे कि इन सालों को जान से मार डालो तभी विपक्षी गढ़ पुनीत कुमार ने अपने सभी साथियों को ललकारते हुए कहा कि इन लोगों को मारपीट कर घायल कर दो इतने में सारे लोगों ने प्रार्थिनी के पति सुदर्शन,श्रीमती रंजू,ननकुन्ना, सुषमा देवी, पाटन दिन,रामबरन,बाबू, रामदीन,को विपक्षी द्वारा मारने पीटने लगे जिससे सभी लोगों को काफी छोटे आई है तथा सुदर्शन गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर बेहोश हो गए हल्ला गुहार होने पर गांव के तमाम लोग मौके पर आ गए तब तक विपक्षी गढ़ मौके से फरार हो गए वहीं प्रार्थिनी ने एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में यह भी आरोप लगाया है कि विपक्षी गढ़ द्वारा घर में रखा हुआ सामान व नकदी करीब ₹97000 भी लूट लेकर चले गए वहीं पीड़िता ने बताया है कि मनकापुर की पुलिस ने मेरा रिपोर्ट नहीं दर्ज किया है इसीलिए मैं पुलिस अधीक्षक से मिलकर विपक्षी गढ़ के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है वहीं पीड़िता ने बताया है कि पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.