महेश गोस्वामी/संदीप शुक्ला की रिपोर्ट
करनैलगंज, गोंडा ।। स्थानीय तहसील अंतर्गत बुधवार की मध्यरात्रि को अचानक आई तेज आंधी व बारिश ने किसानों की गेहूं की खड़ी फसल पूरी तरह बर्बाद दी है । ,वहीं दूसरी तरफ कई गरीबों के आशियाने उजड़ गए एक तरफ जहां देश कोरोना जैसी घातक महामारी से जूझ रहा है वहीं किसानों के ऊपर आर्थिक संकट के बादल मंडरा रहे है । दूसरी तरफ अचानक आई तेज आंधी व बारिश से किसानों की खड़ी फसल गेहूं का भारी नुकसान हुआ है ।वहीं दूसरी तरफ तेज आंधी और पानी से कई गरीबों के आशियाने उजड़ गए स्थानीय के ग्राम सभा नकार के मजरा मुलायम पुरवा निवासी तुलसीराम पुत्र जगदंबा व हरी राम पुत्र जगदंबा का घर पूरी तरह टूट कर बिखर गया पीड़ित हरिराम व तुलसीराम ने बताया कि उनके घर के ऊपर टीन शेड रखा हुआ था कि अचानक आई तेज आंधी से घर के ऊपर रखा सभी टीन शेड टूट कर बिखर गया, । पीड़तों ने बताया कि वह अपने घर मे सो रहे थे कि अचानक आयी आंधी से टीन शेड टूटकर परिवार के ऊपर गिर गया जिससे बच्चों को हल्की चोटें आयी अचानक शोर सुनकर ग्रामीणों ने पहुँच कर परिवार को शकुशल बाहर निकाला । वही ग्राम चतरू पुर निवासी नान बाबू पुत्र चंद्रिका के घर पर रखा टीन शेड पूरी तरह टूटकर बिखर गया व राम बहाल पुत्र जगत नारायण रामराज दिनेश राजकुमार के मकान की दीवार टूट कर पूरी तरह नष्ट हो गई , हल्का लेखपाल सुजीत कुमार भारती ने बताया की मौके की जांच की गई है और पीड़ित व्यक्तियों को उचित मुआवजा दिलाया जाएगा ।।
