Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


ससुराली जनों ने दहेज के खातिर एक विवाहिता की ली जान



महेश गोस्वामी की रिपोर्ट
श्रावस्ती/ योगीराज में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है

आखिर कहां गया महिला सशक्तिकरण जब महिलाएं सुरक्षित नहीं तो महिला सशक्तिकरण किस काम का

 जनपद श्रावस्ती में दहेज लोभियों ने ली एक और विवाहिता की जान उतारा मौत के घाट

बताते चलें जनपद श्रावस्ती के ग्राम दामु पुर थाना सोनवा निवासी अमेरिका प्रसाद ने अपनी पुत्री नीलम की शादी लगभग 5 वर्ष पूर्व कमलेश पुत्र घनश्याम  निवासी बेला गांव थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती के साथ हिंदू रीति रिवाज के अनुसार किया था अमेरिका प्रसाद ने बताया कि अपनी हैसियत अनुसार दान दहेज भी दिया था तथा 25000 नगद तिलक ने दिया था शादी के 3 साल बाद पुत्री की विदाई किया जिसमें बेड अलमारी सोफा तथा पायल झुमकी लॉकेट करधन आदि देकर अपनी पुत्री को विदा किए पुत्री को ससुराली जनों ने ले जाकर दहेज कम लाने का ताना देने लगे तथा आए दिन मृतिका नीलम का पति कमलेश ससुर घनश्याम, बाबू ,ननंद बिट्टी ,तथा घनश्याम आए दिन मारते फिरते थे जिसकी सूचना पीड़ित की पुत्री ने दीया की ससुराल वालों ने दहेज में मोटरसाइकिल तथा 20 मोहर मांग रहे हैं ना मिलने पर मुझे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं जिस पर मृतका के पिता ससुराल जाकर लोगों को समझा-बुझाकर चला आया बीते दिन सोमवार को पीड़ित की पुत्री नीलम ने फोन पर अपनी मां से बताया कि आज मुझे दहेज के लिए बहुत मारे  हैं हमें आकर यहां से ले चलो अन्यथा हमें लोग मार डालेंगे जिस पर मृतका के पिता ने कहा की वहीं रहो सुबह आकर हम बात करते हैं सुबह लोग जाने की तैयारी कर रहे थे तब तक सूचना मिली की तुम्हारी पुत्री नीलम मर गई है जिस पर मायके वालों ने आनन-फानन में जा करके देखा के उनकी पुत्री मर चुकी थी इसके गले में नाखून का घाव था तथा पैर का घुटना फूटा था एवं दांत भी टूटा था मुंह से खून निकल रहा था जिस पर मृतिका के पिता ने पूछा की यह कैसे हुआ जिस पर मृतिका के पति ससुर ने भद्दी भद्दी गाली देते हुए भगा दिए जिस पर पीड़ित ने बताया कि हम लोग मल्हीपुर थाने प्रार्थना पत्र देने गए परंतु हमारा प्रार्थना पत्र नहीं लिया गया उल्टे हमें स्थानीय दरोगा द्वारा जेल भेज देने की धमकी देते हुए भगा दिया तब मजबूर होकर के हम लोगों ने जिलाधिकारी श्रावस्ती तथा पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई जिससे मुझे कार्यवाही का आश्वासन मिला

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.