Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


*भारतीय जनता पार्टी के जिला पंचायत सदस्यों को जिताने के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी ने की नुक्कड़ सभा*



महेश गोस्वामी के साथ संतोष कोहली की रिपोर्ट
कटरा बाजार/गोंडा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने जिला पंचायत सदस्य पद प्रत्याशियों को जिताने के लिए कमर कस ली है। जनपद गोंडा के भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी ने ग्राम पंचायत कोटिया मदारा अहियाचेत,कटुवानाला,टेढ़ी, मेहरवानाबाद,चुर्रा-मुर्रा आदि ग्राम पंचायतों में नुक्कड़ सभा कर जनता से बताया की पार्टी विचारधारा को समर्पित कार्यकर्ताओं को पहले जिला पंचायत सदस्य बनाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। फिर उनकी सहमति से जिला पंचायत अध्यक्ष चुना जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार है यदि जिला पंचायत सदस्य व जिला पंचायत अध्यक्ष भी भाजपा का होगा तो क्षेत्र का चौमुखी विकास संभव होगा  जिला अध्यक्ष ने वहां उपस्थित जनता से अपील करते हुए कहा कि आप लोग किसी के बहकावे या दबाव में न आयें।आप लोग बेखौफ होकर अपना मतदान भाजपा समर्थित प्रत्याशी के लिए करें। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष गोंडा श्री तिवारी ने कटरा बाजार द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य पद प्रत्याशी प्यारे निषाद को समर्थन देकर जिताने के लिए जनता से अपील की उन्होंने बताया कि भाजपा के द्वारा क्षेत्र में सड़क बिजली व कई अन्य योजनाओं पर कार्य किया गया है। जहां पिछली सरकार ने केवल कागजों पर ही काम दिखाए थे, वह काम भाजपा ने करके दिखाया है इसी आधार पर भारतीय जनता पार्टी अपने जिला पंचायत प्रत्याशियों को जिताने के लिए समर्थन की मांग कर रही है। कार्यक्रम के दौरान सुनील सिंह सांसद प्रतिनिधि कैसरगंज, ब्रह्म सहाय शुक्ला, तपन कुमार सिंह, ईश्वर शरण शुक्ला,वीरेंद्र सिंह, हरिराम यादव,शुभम तिवारी, भरत लाल तिवारी,नरसिंह नारायण अवस्थी राम कुमार अवस्थी,गया प्रसाद यादव, श्रीपाल चौहान पहलवान सिंह,पटमेश्वरी प्रसाद शुक्ला, बब्बन सिंह ,सतीश सिंह  भाजयुमो कार्यकर्ता, हरिद्वार यादव, दीपक शुक्ला,  दीनानाथ अवस्थी, त्रियुगी नारायण शुक्ला, राम सहाय शुक्ला ,हरि शंकर पंडित जी सत्यदेव मौर्य (निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य कोटिया मदारा)जग प्रसाद मौर्या सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहा।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.