महेश गोस्वामी के साथ संतोष कोहली की रिपोर्ट
बालपुर / गोण्डा । थाना कोतवाली देहात के अंतर्गत ग्राम पंचायत बालपुर जाट में मंगलवार के सुबह घर के समीप बांस के कोठी में अचानक भयानक आग लग गयी।जिससे पूरे गाँव मे अपरा तफरी मच गई गाँव के लोगों ने आग को बुझाते हुए कोतवाली देहात के क्षेत्रिय पुलिस को सूचना दिया । सूचना पर क्षेत्रिय मुख्य आरक्षी तेज प्रताप चौधरी मौके पर पहुँचे। बतातें चले कि मुख्य आरक्षी तेज प्रताप चौधरी का कहना है कि गाँव के लोगों के मद्द से आग पर काबू पाया जा चुका है और किसी भी प्रकार का नुकसान नही हुआ।
