महेश गोस्वामी के साथ संतोष कोहली की रिपोर्ट
गोण्डा । राज्य ललित कला अकादमी सांस्कृतिक विभाग उत्तर प्रदेश एवं दुर्गा कला केंद्र लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में ललित कला अकादमी के दीर्घा में चित्रकार शिविर और राष्ट्रीय कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का चार अप्रैल को शुभारंभ हुआ। जिसका उद्घाटन श्री बृजेश पाठक कैबिनेट मंत्री विधायी न्याय, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया गया।लीलावती देवी शुक्ला राष्ट्रीय कला एवं विज्ञान सम्मान 2021राष्ट्रीय विज्ञान तथा कला प्रदर्शनी 2021 तथा राज्य ललित कला अकादमी ,सांस्कृतिक विभाग उत्तर प्रदेश एवं दुर्गा कला केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में शुरू हुआ।लाल बारादरी उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला केंद्र में किया गया, जिसके मुख्य अतिथि श्री शिव प्रताप शुक्ला जी राज्य सभा सदस्य है।अखिल भारतीय विज्ञान दल तथा दुर्गा कला केंद्र द्वारा स्वर्गीय लीलावती देवी शुक्ला राष्ट्रीय कला एवं विज्ञान सम्मान 2021 देश के लब्ध प्रतिष्ठित कलाकारों तथा वैज्ञानिकों को प्रदान किया गया ।एस.सी.पी.एम कॉलेज गोण्डा के डिप्लोमा इन फार्मेसी फाइनल ईयर के छात्र युवा वैज्ञानिक आशुतोष पाठक को कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक जी के द्वारा सम्मानित किया गया,तराई क्षेत्र के गौरव बलरामपुर के निवासी युवा वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित देश के जाने पर जाने पहचाने नवप्रवर्तक आशुतोष पाठक का लखनऊ के ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश सरकार तथा दुर्गा कला केंद्र और अखिल भारतीय विज्ञान दल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी 2021 के कार्यक्रम में श्री बृजेश पाठक कैबिनेट मंत्री विधायी न्याय, ग्रामीण अभी अभियंत्रण सेवा उत्तर प्रदेश सरकार जी के द्वारा युवा वैज्ञानिक आशुतोष पाठक को स्वर्गीय लीलावती देवी शुक्ला राष्ट्रीय कला एवं विज्ञान पुरस्कार सम्मान उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया है। ज्ञातव्य हो कि आशुतोष पाठक अखिल भारतीय विज्ञान दल के देवीपाटन मंडल के युवा शाखा के अध्यक्ष भी हैं। विगत महीनों में अखिल भारतीय विज्ञान दल द्वारा तराई क्षेत्र में विज्ञान मेला के माध्यम से वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रयास किया जा रहा है ।अखिल भारतीय विज्ञान दल एक ऐसा संगठन जिसमें हमारे वेदों में वर्णित विज्ञान को वैज्ञानिकों संस्कृत के विद्वानों शिक्षकों विद्यार्थियों के समय से भारतीय विज्ञान को समझने की कोशिश की जा रही है अवनीश पाठक को उनके प्रोजेक्ट बॉर्डर सुरक्षा पर श्री शिव प्रताप शुक्ला राज्यसभा सदस्य जी ने गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया, आशुतोष पाठक को मिले इस पुरस्कार से क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है। अखिल भारतीय विज्ञान दल के देवीपाटन मंडल के प्रभारी प्रोफ़ेसर डा दिव्य दर्शन त्रिपाठी, प्रोफेसर आलोक शुक्ला, ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव और रेखा शर्मा ने हर्ष व्यक्त किया है।