महेश गोस्वामी/संतोष कोहली की रिपोर्ट
गोण्डा । थाना कोतवाली देहात के अंतर्गत ग्राम पंचायत चांदपुर 'टेपरा "निवासी रियाज पुत्र शब्बू ,सिराज पुत्र शब्बू के घर में शनिवार 11 बजे आग लग जाने से सारा सामान जल कर राख हो गया।
बताते चलें कि रियाज के पिता सब्बू का कहना है कि शनिवार11 बजे लड़की खाना बना रही थी कि चूल्हे की चिंगारी से अचानक घर मे आग लग गयी जिससे बगल में ही रियाज के भाई सिराज का घर भी साथ मे जलने लगा जिससे परिवार जन ने गुहार लगाई, गाँव के लोगो ने आज बुझाने के लिए काफी प्रयास करते हुए भी दोनों घरों का सारा सामान जल कर राख हो गया ।
परिजनों ने आग लगने की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल अजीत कुमार को दिया गया ।
लेखपाल ने मैके पर पहुंच कर घटना की जाँच किया जाँच के दौरान लेखपाल अजीत कुमार के अनुसार दोनों घरों को मिलाकर नगद व जेवरात सहित पचास हजार रुपये, बर्तन व अन्य सामान चालीस हजार रुपये सहित अनाज व कपड़े जलकर राख हो गया ।
दोनों घरों के भरण पोषण के लिए लेखपाल ने चाँदपुर कोटेदार से बीस किलो चावल बीस किलो गेंहू आदि सामग्री उपलब्ध कराया गया ।
लेखपाल का कहना है कि घटना की जांच करके रिपोर्ट लगा दिया गया है ।
