Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


प्रदेश सरकार के 4 साल पूर्ण होने पर गिनाई गई सरकार की उपलब्धियां



महेश गोस्वामी/आरती सिंह हलधर मऊ की रिपोर्ट
हलधरमऊ गोण्डा  प्रदेश सरकार के सफ़लतम चार वर्ष पूर्ण होने पर विकास खण्ड अधिकारी,कर्मचारी व जनप्रतिनिधियों द्वारा विकास खंड हलधरमऊ कर्नेलगंज गोण्डा में प्रदेश सरकार की बिभिन्न परियोजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचने के उद्देश्य से बिभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।  हलधरमऊ विकास खंड में किसान कल्याण मिशन के तहत किसान स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया।

इस दौरान मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी व क्षेत्रीय विधायक बावन सिंह ने संयुक्त रूप से मेले का शुभारंभ किया। तत्पश्चात प्रदर्शनी में लगी सभी पटलों  का भ्रमण किया। कार्यक्रम के दौरान खंड विकास अधिकारी के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हलधरमऊ के अधीक्षक संत प्रसाद वर्मा ने अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट किया एंव माला पहनाकर स्वागत किया। उसके उपरांत पात्र लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड व आवास योजना के कार्डो का भी वितरण किया। इस मौके पर विकास खंड के सभी कर्मचारी व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से  अभिषेक त्रिपाठी, वरिष्ठ परिवेक्षक राहुल कुमार तिवारी सहित सभी अधिकारी,कर्मचारी लाभार्थी व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.