महेश गोस्वामी/संदीप शुक्ला की रिपोर्ट
करनैलगंज गोंडा। कोतवाली देहात अंतर्गत ग्राम ठकुरापुर निवासी विनोद कुमार ने कोतवाली में तहरीर दिया है। जिसमे कहा गया है कि उसके भाई दीनानाथ अपनी बाइक से बालपुर बाजार आये थे। कुछ कार्य से वह पुलिस चौकी के पास किसी से मिलने गये थे। जहां से वापस अपने घर जा रहे थे। अभी कटरा बाजार जाने वाले मोड़ पर पहुंचे ही थे। कि लखनऊ की तरफ आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दिया। जिससे वह मय बाइक सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गये। साथ ही दायां पैर भी टूट गया। आनन फानन में उन्हें जिला अस्पताल गोंडा पहुंचाया गया जहां इलाज चल रहा है। कोतवाल सन्तोष कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नही है। फिर भी यदि ऐसा है तो कार्रवाई की जायेगी।