महेश गोस्वामी की रिपोर्ट
कटरा बाजार गोंडा उ.प्र. सरकार के 4 साल पूरे होने पर आज दिनांक 22.03.2021 को क्षेत्राधिकारी करनैलगंज श्री मुन्ना उपाध्याय की अध्यक्षता में थाना कटरा बाजार में व पुलिस उपाधीक्षक श्री अरविंद कुमार की अध्यक्षता में थाना कर्नलगंज में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ, स्वयंसेवी संस्थाओं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, व महिला विद्यालयों के सहयोग से मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करते हुए सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 181, 1076, 108, 102 व यू0पी0 112 की उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया गया।*
