Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


*उमरीथाना क्षेत्र मे गैस रिफलिंग करना पडा भारी,सैलेण्डर हुआ ब्लास्ट नुकसान भारी*



*थानेदार करूणा कर की चतुराई और तत्यपर्यता से कई के बचे जान*
महेश गोस्वामी/अतुल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

 गोंडा जनपद के थानाउमरीबेगम गंज क्षेत्र के अदमापुर मे  अवैध गैस रिफलिंग के गोदाम में लगी भयंकर आग, गैस रिफिल करते समय सिलेंडर हुआ ब्लास्ट ।थानाध्यक्ष करूणाकर पाण्डेय के मुताबिक गोदाम मे रखे 14 सेलेण्डरो मे छ सैलेण्डरो मे ताबडतोड लगी आग और सिलेंडर फटने से क्षेत्र मे मच गया  हड़कंप वहीं सूत्रो की माने तो ब्लास्ट इतना जोर था कि कई घरों की छते फट गयी और आग लगने से ज्वालामुखी जैसे रूप धारण कर जलने लगी दुकानें, बगल की साइकिल व मोबाइल की दुकानों में भी भीषण आग लग गयी थी कि सूचना मिलने पर आनन फानन मे पहुंचे थानाउमरीबेगम प्रभारी करूणाकर पाण्डेय ,उप निरीक्षक चन्द्रभूषण पाण्डेय,आरक्षी अखिलेश, तरूण मिश्रा, प्रकाश ,इन्द्रजीत, मुख्य आरक्षी ओम प्रकाश व चालक दिनेश ने पहुचते वहाँ फंसे लोगों की जान के साथ नुकसान को बचाने मे जुट गये जिसमे कुछ लोग घायल भी हुऐ वहीं  फायर ब्रिगेड व पुलिस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू। सम्बंधित पुलिस की कडी मेहनत के बलबूते किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है।रिफलिंग करने वाले दुकान में सिलेंडर होने से आग पर काबू पाने में काफी परेशानी हो रही थी जिसे दो घंटे बाद काबू किया जा सका  जबकि मुख्यालय से भेजी गई दमकल की चार गाड़ियां, आसपास की दुकानों को आग से बचाने का चलता रहा प्रयास। बताया जा रहा है कि दुकानदार अपनी दुकान में पेट्रोल भी रखकर बेचता था, मौके पर एसडीएम तरबगंज व पुलिस बल मौजूद रहे। खैर जहां एक ओर भारी लापरवाही के चलते तीन दुकानें जलकर हुई राख वही लोगों के हताहत या जानमाल का नुकसान नही होने से क्षेत्रीय लोगों ने थानाध्यक्ष करूणाकर पांडे व उनके सहयोगियों तथा फायर बिग्रेड के लोगों को दिया धन्यवाद जिनके बलबूते और कड़ी मेहनत के बाद कई लोगों की जान जाने से बची गैस रिफिलिंग कर रहा बाबू को किया गया गिरफ्तार साथ ही थानाध्यक्ष ने क्षेत्र के लोगों को सख्त चेतावनी दी कि आगे से यदि क्षेत्र में कहीं भी किसी के द्वारा की गई अवैध गैस सिलेंडर रिफिलिंग का कार्य तो सीधे भेजूंगा जेल।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.