Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


शांतिकुंज हरिद्वार से सम्बद्ध प्रज्ञापीठ जहाँगीरवा श्रीरामकुंज में सोमवार को एक गोष्ठी का हुआ आयोजन



महेश गोस्वामी/संदीप शुक्ला की रिपोर्ट
करनैलगंज गोंडा। विकास खंड कर्नलगंज अंतर्गत ग्राम जहंगिरवा स्थित शांतिकुंज हरिद्वार से सम्बद्ध प्रज्ञापीठ श्रीरामकुंज में सोमवार को एक गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता सन्तराम सिंह ने व संचालन कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने किया। बैठक में क्षेत्र के गायत्री परिवार से जुड़े आस्थावान लोग शामिल हुये। चर्चा की शुरुआत करते हुये कार्यकर्ता कुंवर बहादुर सिंह ने व्यवस्था समिति के पुनर्गठन कराकर जिला गायत्री शक्तिपीठ गोंडा से सम्बद्ध करके अनुमोदन के लिये शांतिकुंज हरिद्वार को पत्र भेजने का प्रस्ताव रखा। जिसका समर्थन करते हुये हृदयनारायण मिश्र को व्यवस्थापक चुना गया। साथ ही श्री मिश्र को समिति के विस्तार की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। भूमि दानकर्ता माधवराज शुक्ल, ज्ञान प्रकाश सिंह, विजयप्रकाश श्रीवास्तव, कृष्णपाल सिंह, पंडित राम आछैबर मिश्र आदि मौजूद रहे।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.