महेश गोस्वामी/अवधराज गोस्वामी की रिपोर्ट
करनैलगंज/ गोंडा - थाना कोतवाली करनैलगंज के चचरी चौकी परिसर में थाना प्रभारी की संतोष सिंह के अध्यक्षता में मंगलवार को पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई, आहूत बैठक में पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सन्तोष सिंह के द्वारा आगामी दिनों पड़ने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होली तथा सुबेरात पर्व को देखते हुए लोगों को कड़ी हिदायत दी गई, और कहा प्रत्येक गांव से10संदिग्धों की बनी सूची,प्रभारी निरीक्षक कर्नलगंज ने उपस्थित लोगों को आगाह करते हुये बताया प्रत्येक गांव से 10 संदिग्ध लोगों की सूची बनाई जा चुकी है, और यदि आगामी त्योहारों व पंचायत चुनाव मैं कोई गड़बड़ी हुई तो ऐसे व्यक्तियों से जरूर पूछताछ की जाएगी। तथा व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्रभारी निरीक्षक कर्नलगंज द्वारा मौजूद सभी लोगों धन्यवाद ज्ञापित किया गया, तथा चेतावनी भरे लहजे में बताया गया कि थाने पर रखे रजिस्टर नंबर 8 में अपना नाम कतई न दर्ज करायें क्योंकि यह रजिस्टर अपराध रजिस्टर के नाम से जाना जाता है, तथा लोगों के चरित्र व उनके कार्य व्यवहार को दर्शाता है। चौकी प्रभारी बृजेश कुमार गुप्ता ने लोगों को आगामी पर्वों में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि व्यवस्था में व्यवधान डालने वाले लोगों को किसी भी स्तर पर बख्शा नहीं जाएगा चाहे वह जिस भी स्तर के क्यों न हों। इस दौरान अन्य वक्ताओं द्वारा भी आगामी पर्वो को मिलजुलकर मनाने व आपसी सौहार्द कायम रखने की अपील की गई। गब्बू सिंह, पवन सिंह, सुनील सिंह लल्लन सिंह राघव राम गोस्वामी,सरयू प्रसाद गोस्वामी,सुनील सिंह ,लल्लन सिंह प्राग सिंह,राम धन गोस्वामी,माधव राज गोस्वामी, अमरेश सिंह,राकेश सिंह, सर्वादीन सिंह,राम गोपाल सिंह,अमित गोस्वामी,राजन गोस्वामी, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
