Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


पूर्व माध्यमिक विद्यालय पांडे चौराहा में आयोजित हुई संकुल मीटिंग !




महेश गोस्वामी की रिपोर्ट

खंड शिक्षा अधिकारी आरपी सिंह ने दिए प्रेरक स्कूल बनाने के टिप्स!

 कर्नलगंज गोंडा !आज सीसामऊ मैं न्यायपंचायत की संकुल मीटिंग पूर्व माध्यमिक विद्यालय पांडे चौरा में आयोजित की गई जिसमें न्याय पंचायत के विभिन्न विद्यालयों से आए हुए प्रधानाध्यापकों व सहायक अध्यापकों को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी कर्नलगंज आरपी सिंह ने सभी को अपने विद्यालय को कैसे प्रेरक विद्यालय बनाना है ,इस संदर्भ में सुझाव दिए! उन्होंनेआह्वान किया की  हम अपने विद्यालय में पढ़ने वाले सभी बच्चों को सितंबर 2021 से पहले प्रेरणा लक्ष्य भाषा व गणित में हासिल करा दें !)यही एकमात्र सपना है और यही लक्ष्य है जिसे टीम से ही हासिल किया जा सकता है !प्रेरक विद्यालय बनाने के लिए हमें प्रेरणा लक्ष्य app के माध्यम से बच्चों के लर्निंग लेवल का परीक्षण करना होगा ! न्याय पंचायत  ब्लॉक स्तर पर आयोजित प्रेरणा ज्ञानोत्सव में एक बालक, एक बालिका को प्रेरक बालिका बालक बालिका के रूप में सम्मानित किया जाएगा जो अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा का काम करेंगे! हर विद्यालय स्तर, न्याय पंचायत स्तर पर, आयोजित होने वाले प्रेरणा चौपाल व प्रेरणा  मीjb ज्ञानोत्सव में बच्चों व उनके अभिभावकों को सम्मानित किया जाए यह अभियान निरंतर जारी रहे जिससे सभी बच्चे प्रेरक बालक या बालिका बन सके! उक्त मीटिंग में सभी विद्यालयों ने मिशन प्रेरणा से संबंधित अलग-अलग टॉपिक पर अपना प्रस्तुतीकरण दिया तथा सभी ने प्रथम चरण में विकासखंड कर्नलगंज को प्रेरक ब्लॉक बनाने का संकल्प लिया !मीटिंग में संकुल शिक्षक मोहम्मद इकबाल ,शमीम अहमद, क्या  शंकर गुप्ता तथा सभी प्राथमिक व उच्च  विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व 1 सहायक अध्यापक उपस्थित रहे धन्यवाद ज्ञापन वह राष्ट्रगान के साथ आज की मीटिंग समाप्त हुई !आरपी सिंह खंड शिक्षा अधिकारी कर्नलगंज गोंडा
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.