Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


कप्तान नूर आलम का जलवा,फ्रीडम कटरा के हाथ ट्राफी।विजेता टीम को 51 हज़ार व रनर टीम को 21 हज़ार रुपए का नगद पुरुस्कार।



महेश गोस्वामी/शहजाद अहमद की रिपोर्ट
कटरा बाजार गोण्डा() चौके छक्कों की बरसात देख दर्शक हुए मुग्ध, गाजे बाजे के साथ हुआ सीपीएल का समापन।स्वर्गीय मुन्नन खां क्रिकेट प्रीमियर लीग का धमाकेदार समापन। चमचामती ट्राफी व 51 हज़ार रुपये की नगद पुरुस्कार पर फ्रीडम कटरा का कब्ज़ा। पूर्व विधायक सहित कई बड़े नेता रहे उपस्थित। मंगलवार दूसरे पहर लगभग  तीन बजे हलधरमऊ ग्लैडिएटर्स बनाम फ्रीडम कटरा के मध्य रोमांच से भरपूर फाइनल मैच खेला गया। फाइनल मैच की पहली पारी समाप्ति के बाद मंच पर तिरंगा लहराकर राष्ट्रगान गाया गया तथा भारत माता की जय के नारों से पूरा मैदान गूंज उठा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रीडम कटरा के बल्लेबाजों ने  निर्धारित बारह ओवर में नौ विकेट खोकर 139 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसमे दाएं हाथ के बल्लेबाज शहजान ने 44 रन का सर्वाधिक योगदान दिया। कप्तान नूर आलम खान बीस गेंदों पर 20 रन बनाकर कैच आउट हुए।  फाइनल मैच जीतने का उद्देश्य लेकर उतरी हलधरमऊ ग्लैडिएटर्स टीम की शुरुवात अच्छी नही रही उसके चार बल्लेबाज मात्र 31 रन पर आउट हो गए। 139 रनों के पीछा कर रही ग्लैडिएटर्स टीम के बल्लेबाज अपनी टीम के लिए कुछ खास नही कर सके और फ्रीडम कटरा टीम के गेंदबाजों के सामने बेबस नज़र आये। आखिरी समय फाइनल मैच काफी रोमांचित हुआ।  बेहतर प्रदर्शन और चाणक्य नीति से फ्रीडम कटरा की टीम ने ट्राफी अपने नाम कर लिया। मुकाबला समाप्त होने से पहले दर्शको ने ग्राउंड पर उतरकर काफी हुड़दंग मचाया। प्रीमियर लीग के बेस्ट बल्लेबाज मुकेश यादव व गेंदबाज अबू साद रहे, एम्स स्कूल के संस्थापक मतलूब हुसैन की तरफ से इन्हें एंड्रॉइड फ़ोन दिया गया। फाइनल मुकाबले में मैन ऑफ द सीरीज फ़रजन खान को इम्तियाज अहमद की तरफ से हीरो बाइसाइकिल भेंट किया गया। जीत का जश्न  मनाते हुए दर्शक तिरंगा झंडा व गाजे बाजे के साथ पूरे ग्राउंड का भ्रमण किया। मंच पर मौजूद लोगों के सयुंक्त रूप से फ्रीडम कटरा के कप्तान नूर आलम खान को विजेता ट्राफी के साथ 51 हज़ार रुपये नगद व रनर टीम हलधरमऊ ग्लैडिएटर्स के कप्तान सरफराज खान को उपविजेता ट्राफी व 21 हज़ार रुपये भेंट की गई।  कार्यक्रम के सफल समापन पर सीपीएल के आयोजक करीम खान व निवेदक फरीद खान ने ग्राउंड में आये तमाम लोगों का आभार व्यक्त किया।इस मौके पर पूर्व बैजनाथ दूबे, रमेश गौतम, मसूद आलम खान, मतलूब हुसैन, सनाउरहमान, मुजीबुल हसन,वकार खान, लेखराज यादव, चांद राशिद क्रिकेटर, वकास खान, गुलाम नबी, इरसाद खान,आबू खान, डॉक्टर शहरयार खान, इंतज़ार खान, तौवाज खान,आज़ाद बीडीसी, फिरोज खान, रुख़सार खान, सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.