महेश गोस्वामी /संदीप शुक्ला की रिपोर्ट
करनैलगंज गोंडा ।। विधुत विभाग की घोर लापरवाही के चलते हो सकता है बड़ा हादसा।आधा अधूरा पड़ा है घर का निर्माण । आपको बताते चलें स्थानीय तहशील अंतर्गत ग्राम पंचायत नकार के गौचरी गाँव मे एच टी लाइन घर की दीवार को छू रही है जिसके चलते कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है । प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला विद्धुत उपकेंद्र भंभुआ से जुड़ा है। जहाँ से एच टी पावर की लाइन द्वारा ग्राम टेरी ,नकार मुलायम पुरवा ,काशीपुर आदि गांवों में विधुत आपूर्ति की जाती है । जिसमें गौचरी निवासी सरिता सिंह का कहना है कि एच टी पावर की लाइन मेरे घर के ऊपर से गुजरती है ,जो कि हवा चलने पर दीवाल को छू रही है । जिससे लगातार खतरा बना हुआ है ,एवं घर में छोटे छोटे बच्चे है जिन्हें बिजली कभी भी अपने लपेटे में ले सकती है । जब विधुत विभाग के कर्मचारियों से घर के पास एक खंभा लगाने की बात की तो विधुत विभाग के कर्मचारियो ने अनसुना कर दिया । करीब दो माह पहले भी एच टी की लाइन टूट गई थी ,और तार घर के ऊपर गिर गया था । लाइट न होने की वजह से बड़ा हादसा होने से बच गया ।घर के पास खंभा न होने से घर का निर्माण भी आधा अधूरा पड़ा है। इस बाबत अवर अभियंता संजीव कुमार से दूरभाष पर सम्पर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि इस सम्बंध कोई जानकारी नहीं है । लाइन काफी पुरानी है, हो सकता है तार झूल गए हों । लाइन को चेक करवाकर सही करवाया जाएगा । एवं उक्त परिवार के मुखिया द्वारा विद्धुत उपकेंद्र भभुआ में एक प्रार्थना पत्र दे दिया जाय जिससे लाइन सही करवाने मे आसानी होगी ।
