Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


लखनऊ गोण्डा हाइवे स्थित स्थानीय कोतवाली के समीप हुआ दर्दनाक सड़क हादसा ।बाईक सवार गम्भीर रूप से घायल , जिला अस्पताल रिफर



महेश गोस्वामी/संदीप शुक्ला की रिपोर्ट
करनैलगंज गोंडा ।।  स्थानीय तहसील मुख्यालय स्थित करनैलगंज-गोंडा राजमार्ग पर शिव पूजन भंडार के निकट रोडवेज  और बाइक में जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया । जिसे स्थानीय पुलिस द्वारा एम्बुलेंस से सीएचसी पहुँचाया गया। लेकिन उसकी स्थिति को देखकर डॉक्टर द्वारा तुरन्त उसे गोण्डा रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार  गोण्डा नबीगंज निवासी सरफराज सईद  अपनी मोटरसाइकिल से करनैलगंज की तरफ आ रहे थे । इसी बीच करनैलगंज से गोण्डा की तरफ जा रही लखनऊ  चारबाग डिपो यूपी 33 AT 5192 द्वारा जबरदस्त टक्कर लग जाने से मोटरसाइकिल सवार सरफराज सईद की बाइक रोडवेज बस के नीचे आ गयी और बाइक सवार दुर्घटना में गम्भीररूप से घायल हो गया। इस प्रकार  हुये सड़क हादसे की सूचना पर कस्बा पुलिस आनन फानन में मौके पर पहुँच गयी। तथा स्थानीय लोगो की मदद से 108 एम्बुलेंस द्वारा घायल को सीएचसी ले जाया गया। लेकिन बाइक सवार घायल व्यक्ति की  स्थिति ठीक न होने की वजह से डॉक्टर द्वारा उसे तुरन्त गोण्डा रेफर कर दिया गया। जहाँ उसकी हालात नाजुक बताई जा रही है।  कस्बा प्रभारी रणजीत यादव के अनुसार  सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति गोण्डा नबीगंज का रहने वाला है तथा पेसे से डॉक्टर है । सीएचसी से उसे गोण्डा भेजवाया गया है ।एवं  उसकी सहायता के लिये साथ में दो सिपाहियों को भी भेजा गया है। तथा उसके परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। दुर्घटना में पुलिस की त्वरित सहयोग की आमजनमानस में बहुत सराहना की जा रही है।वहीं थाना प्रभारी करनैलगंज ने बताया कि घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल भिजवाया गया है ,रोडबेज बस का ड्राइवर  फरार है ।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.