महेश गोस्वामी/माजिद हुसैन की रिपोर्ट
बहराइच क्षेत्र के क्रय केंद्र चेतियामुरार के ग्राम लंगडी़गूलर में बसंतकालीन गन्ना बुवाई गोष्ठी में महाप्रबंधक गन्ना पी एस चतुर्वेदी द्वारा कृषकों को ट्रेंच विधि से गन्ने की बुवाई करके अधिक उत्पादन लेने के संबंध में जानकारी दी गई जिसमें भूमि की तैयारी संतुलित खाद की मात्रा ट्रेंच विधि से चार फीट की दूरी पर बुवाई एवं ट्राइकोडरमा से भूमि उपचार हैग्जास्टाप से बीज उपचार एवं एक आंख या दो आंख के टुकड़े को काट कर गन्ना बुवाई करें तथा गन्ना में लगने वाले फंगस द्वारा रोग के रोकथाम के उपाय के लिए ट्राइकोडरमा तीन लीटर प्रति एकड़ प्रयोग करना अति आवश्यक है गन्ना के जमाव के बाद लगने वाले कीट के संबंध में पूर्ण जानकारी दिया। तथा वरिष्ठ प्रबंधक गन्ना आर एस मिश्रा द्वारा गन्ना बीज का चुनाव एवं गन्ना प्रजाति के चुनाव को.0118,0238,98014 की ही बुवाई करें जिसके बारे में विस्तार से जानकारी दिए तथा जयराम कुशवाहा सहायक गन्ना प्रबंधक ने पेड़ी गन्ने से अधिक उपज लेने के तौर-तरीके बताए गन्ने की पत्ती में को न जलाने की सलाह दी जबकि उसे सही तरह से बिछा कर सिंचाई करके पांच किलो यूरिया प्रति बीघा डाल दें पत्ती सड़कर खाद का काम करेगी उक्त अवसर पर चीनी मिल के स्टॉफ उपेंद्रनाथ तिवारी विपेंद्र त्रिपाठी विनय मिश्रा कृषक ध्रुव तिवारी नरेंद्र यादव जिला पंचायत सदस्य हरीश सिंह ननके मिश्रा आदि भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
