Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


*नौ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु*।



महेश गोस्वामी की रिपोर्ट
(अयोध्या धाम से पधारे जयभूषण महाराज के कथा से भाव विभोर हुए लोग)  

कर्नलगंज/गोण्डा । स्थानीय तहसील क्षेत्र कर्नलगंज अन्तर्गत ब्लाक हलधरमऊ के ग्राम उमरिया स्थित ब्रह्मचारी स्थान पर आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ में अयोध्या धाम से पधारे व्यास जय भूषण महाराज के द्वारा नौ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ में प्रवचन दिए जा रहे हैं। अपने बीते दिवस की कथा में कहा पिवत भागवतं रसमालयं अर्थात भगवान की कथा समस्त जनों का कल्याण करती है इसलिए सभी को ईश्वर की कथा का श्रवण करना चाहिए। उन्होंने आगे बताया विष्णु भगवान संसार के पालनहार हैं उन्हें प्रत्येक प्राणियों का ध्यान रहता है। व्यास जय भूषण शरण जी ने प्रभु भक्ति, सत्संग पर जोर दिया। उसके उपर विष्णु भगवान के विभिन्न स्वरूपों का वर्णन कथा के माध्यम से सुनाया। कथा सुनने आसपास के ग्रामो से भारी संख्या में महिलायें, पुरुष, बच्चे प्रतिदिन आ रहे हैं। कथा की पूर्णाहुति कार्यक्रम, भंडारा (प्रसाद‌ वितरण) आगामी 25 फरवरी 2021 दिन गुरुवार को होगा। इस अवसर पर गुलजारीलाल गोस्वामी,पाटनदीन गोस्वामी,अनिल कुमार श्रीवास्तव,शिव कुमार मौर्य,रघुवंश मणि पाण्डेय,हंसराज गोस्वामी,दिनेश कुमार गोस्वामी सहित तमाम क्षेत्रवासीगण मौजूद रहे।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.