Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


जमुनहा तहसील में अधिवक्ताओं से मिले सपा के राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम खान, 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए मांगा समर्थन

श्रावस्ती। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं 290 विधानसभा श्रावस्ती के नेता मसूद आलम खान ने तहसील जमुनहा पहुंचकर अधिवक्ता बंधुओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ अधिवक्ता कुलदीप वर्मा सहित अन्य अधिवक्ताओं के साथ तहसील परिसर का भ्रमण किया। अधिवक्ताओं से मिले स्नेह, सम्मान और समर्थन पर उन्होंने आभार व्यक्त किया।

इस दौरान मसूद आलम खान ने तहसील के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मुलाकात कर पिछले महीने आए भीषण तूफान से क्षेत्र में फसलों, मकानों और छप्परों को हुए नुकसान के संबंध में जानकारी ली। साथ ही प्रभावित लोगों को मिलने वाले मुआवजे की स्थिति के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र से आए लोगों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के लिए प्रयास करने का भरोसा दिलाया।

मुलाकात के दौरान उन्होंने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियों को गति देते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुनः उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए अधिवक्ताओं एवं क्षेत्रवासियों से समर्थन मांगा।

मसूद आलम खान ने कहा कि अधिवक्ता समाज और क्षेत्र की जनता से मिल रहे अपार स्नेह एवं आशीर्वाद से उनका उत्साह बढ़ा है। उन्हें विश्वास है कि 2027 में श्रावस्ती विकास, खुशहाली और बदलाव की नई इबारत लिखेगा।

उन्होंने सभी अधिवक्ता बंधुओं एवं क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का विश्वास और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.