Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


एफपीओ से एचयूआरएल खरीदेगी बीज, किसानों को होगा लाभ

गोण्डा।जिले के किसानों को उन्नत किस्म के गेहूं बीज उपलब्ध कराने की दिशा में नई पहल हुई है। बेलसर ब्लॉक के लौव्वा टेपरा स्थित अथॉरिस्ट फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड (एफपीओ) को हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) के प्रमाणित गेहूं बीज कारोबार से जुड़ने का अवसर मिला है। शुक्रवार को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में एचयूआरएल के प्रबंध निदेशक डॉ. सिबा प्रसाद मोहंती ने बीज कारोबार का शुभारंभ किया। एफपीओ के सीईओ कुलदीप मिश्रा को किसानों तक उन्नत किस्म के गेहूं बीज पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस पहल से किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने और उनकी उपज बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है। एफपीओ के सीईओ कुलदीप मिश्रा ने एचयूआरएल प्रबंधन, प्रबंध निदेशक डॉ. सिबा प्रसाद मोहंती और बीज कारोबार के मुख्य अधिकारी आरुनी कुमार के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि कंपनी के मार्गदर्शन से किसानों को लाभ पहुंचाने और कृषि उत्पादन को बेहतर बनाने के प्रयास किए जाएंगे।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.