Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


ट्रेड फेयर में मोटे अनाज और काला नमक चावल की महकी खुशबू


- जिले के स्थानीय उत्पादों ने यूपी ट्रेड शो में खींचा लोगों का ध्यान
- मंत्रियों ने स्टॉल पर पहुंचकर ली जानकारी

गोण्डा। उत्तर प्रदेश ट्रेड शो में जिले के उत्पादों की खुशबू और स्वाद लोगों को खूब आकर्षित कर रहा है। बेलसर ब्लॉक के लौव्वा टेपरा स्थित अथरिष्ट फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी (एफपीओ) के स्टॉल पर मक्के से बने उत्पादों के साथ मोटे अनाज के उत्पाद, कचौड़ी और दही-बड़े प्रदर्शित किए गए हैं। स्टॉल पर पहुंचने वाले लोग स्थानीय स्वाद के साथ किसानों के उत्पादों की जानकारी भी ले रहे हैं।ट्रेड शो में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री गिरिराज सिंह, प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और एमएसएमई कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने गोण्डा के स्टॉल पर पहुंचकर उत्पादों की जानकारी ली। एफपीओ के सीईओ कुलदीप मिश्रा ने मंत्रियों को बताया कि किसानों से प्राप्त मक्का और मोटे अनाज का प्रसंस्करण कर विभिन्न उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। इन उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए एफपीओ लगातार प्रयास कर रहा है। मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कचौड़ी और दही-बड़े के बारे में भूपेंद्र आर्य से जानकारी ली। भूपेंद्र आर्य ने बताया कि ट्रेड शो में कचौड़ी और दही-बड़े की अच्छी बिक्री हुई है। एफपीओ की ओर से कुलदीप मिश्रा ने मंत्रियों को बुके और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। उपायुक्त उद्योग बाबू राम ने बताया कि जिले के स्टॉल को अच्छी सराहना मिली है। इससे स्थानीय उत्पादों को नए बाजार तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.