Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


दलित युवक ने लगाया जातिसूचक गाली-गलौज और मारपीट का आरोप, थाने में दी तहरीर, कार्रवाई की मांग



गोण्डा। जनपद गोण्डा के थाना कटरा बाजार क्षेत्र के ग्राम पचपेड़वा, मौजा जगतापुर निवासी एक अनुसूचित जाति के युवक ने गांव के ही तीन लोगों पर जातिसूचक गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित सुरजीत कुमार पुत्र स्वामी प्रसाद के अनुसार, शनिवार 2 अगस्त 2026 को करीब दोपहर 2:40 बजे गांव के ही गोलू ने कई बार गेंद फेंककर उन्हें मारा। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने गेंद अपने पास रख ली, जिससे विवाद बढ़ गया। पीड़ित का कहना है कि इसी बात से नाराज होकर गोलू, राम अचल पुत्र स्वामी नाथ तथा रेखा पत्नी स्वामी नाथ ने उन्हें जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया और मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई।
पीड़ित ने स्वयं को गरीब एवं असहाय अनुसूचित जाति का व्यक्ति बताते हुए थाना कटरा बाजार में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर स्थानीय क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किए जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी थी। पुलिस का कहना है कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.