Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


डायल-112 की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पीआरवी टीम, गहरे पानी में डूब रहे व्यक्ति की बचाई जान




गोण्डा। जनपद गोण्डा में आमजन की सुरक्षा एवं सहायता के लिए संचालित डायल-112 सेवा द्वारा एक बार फिर तत्परता एवं संवेदनशीलता का परिचय देते हुए गहरे पानी में डूब रहे एक व्यक्ति की जान बचाई गई। आज दिनांक 08.08.2026 को समय करीब 8ः00 बजे डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना धानेपुर क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति गहरे पानी में डूब रहा है, जिसके तत्काल सहायता की आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होते ही डायल-112 कंट्रोल रूम द्वारा संबंधित पीआरवी को घटना की सूचना देते हुए तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सूचना मिलते ही थाना धानेपुर क्षेत्र में संचालित ’’पीआरवी संख्या-5643’’ पर नियुक्त कमांडर आरक्षी हृदेश सिंह यादव एवं होमगार्ड चालक राकेश तिवारी द्वारा बिना किसी विलम्ब के तत्काल घटनास्थल की ओर रवाना होकर अत्यंत कम समय में मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया। मौके पर पहुंचने पर पुलिस टीम ने देखा कि ’’खिलावन कोरी पुत्र श्री राम तीरथ निवासी बढ़ई पुरवा, थाना धानेपुर, जनपद गोण्डा’’ गहरे पानी में डूब रहे है। परिस्थिति की गंभीरता को देखते हुए पीआरवी कर्मियों द्वारा ’’असाधारण तत्परता, साहस एवं सूझबूझ’’ का परिचय देते हुए तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ किया गया। पीआरवी कर्मियों द्वारा अपनी सुरक्षा की परवाह किए बिना आवश्यक सावधानी बरतते हुए डूब रहे व्यक्ति को गहरे पानी से बाहर निकालने का प्रयास किया गया और ’’खिलावन कोरी को सकुशल पानी से बाहर निकाल लिया गया।’’ समय रहते पुलिस टीम द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई के कारण एक व्यक्ति की जान बचाई जा सकी। पुलिस कर्मियों द्वारा व्यक्ति को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर उसकी स्थिति का जायजा लिया गया तथा आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई गई। घटना की सूचना पर स्थानीय लोगों एवं मौके पर मौजूद आमजन द्वारा पुलिस टीम की तत्परता एवं साहस की सराहना की गई। डायल-112 की सूचना प्राप्त होने के बाद पीआरवी कर्मियों द्वारा बिना समय गंवाए घटनास्थल पर पहुंचना तथा तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ करना पुलिस की ’’त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली’’ एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। ’’कमांडर आरक्षी हृदेश सिंह यादव’’ एवं ’’होमगार्ड चालक राकेश तिवारी’’ द्वारा दिखाई गई तत्परता, साहस एवं मानवीय संवेदनशीलता की स्थानीय नागरिकों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

*’’गोण्डा पुलिस की अपील’’*

गोण्डा पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि वर्तमान में बरसात के मौसम को देखते हुए ’’नदी, नाले, तालाब, पोखर एवं अन्य गहरे जलस्रोतों के आसपास विशेष सावधानी बरतें।’’ जलभराव एवं गहरे पानी वाले स्थानों पर अनावश्यक रूप से जाने से बचें तथा बच्चों एवं बुजुर्गों को ऐसे स्थानों पर अकेले न जाने दें। किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति में घबराएं नहीं और तत्काल ’’डायल-112’’ पर सूचना दें। पुलिस एवं पीआरवी टीम द्वारा सूचना प्राप्त होते ही आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.