Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर संगोष्ठी, भाषण प्रतियोगिता व पौधरोपण का आयोजन, युवाओं को राष्ट्रसेवा का दिया संदेश



गोण्डा। मेरा युवा भारत (MY Bharat) एवं युवा खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में 6 जुलाई 2026 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मोत्सव के अवसर पर संगोष्ठी, भाषण प्रतियोगिता एवं पौधरोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान प्रतिनिधि बलराम शुक्ला उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए देशहित को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्री कन्हैया लाल एजुकेशनल शिक्षण संस्थान के प्रबंधक ने विद्यार्थियों को राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं और उनके संस्कार व विचार भारत के उज्ज्वल कल की नींव हैं।

भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन, व्यक्तित्व एवं राष्ट्र के प्रति उनके योगदान पर प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में कन्हैया ने प्रथम, चंचल ने द्वितीय तथा दिवाकर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर सरजू शरण शुक्ला, रामदेवी, पूनम, रीता देवी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन आनंद शुक्ला ने किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.