गोण्डा। महर्षि परशुराम इंटर कॉलेज, विजय नगर बेलसर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण एवं मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक तरबगंज प्रेम नारायण पाण्डेय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान रज्जन बाबा, परशुराम मिश्रा, मनीष शुक्ला, संतोष मिश्रा व जितेंद्र पाण्डेय मौजूद रहे। अतिथियों ने हाईस्कूल, इंटरमीडिएट व अन्य कक्षाओं के मेधावी छात्रों को मेडल, शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रबंधिका रोमल मिश्रा सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं व अभिभावक उपस्थित रहे।
विधायक ने मेधावियों को सम्मानित किया
May 05, 2026
0
Tags
