संतोष कुमार शुक्ल की खास रिपोर्ट।
मनकापुर गोंडा.रूद्र अवतार भगवान महाबली हनुमत लला का पूजन जेष्ठ मास के तीसरे मंगलवार को विशाल भंडारे के साथ भक्तों द्वारा मनाया गया।जिस विशाल भंडारे का आयोजन ए.पी.इंटर कालेज के सामने समाज सेवक भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष. नगर पंचायत सभासद शास्त्रीनगर वैभव सिंह के द्वारा किया जाना शुनिश्चित हुआ जिस आयोजन में भाजपा के जिला अध्यक्ष इकबाल बहादुर तिवारी ने पहुंच कर प्रसाद ग्रहण करने का कार्य किया।भाजपा जिलाध्यक्ष को भगवान राम की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित करने का कार्य किया गया।जिसमें मनकापुर कोर्ट प्रबंधक हरीश पांडे.प्रधानाचार्य समीर सिंह.सहित कयी सहयोगी सम्मिलित रहे।वहीं देवांस आटो सेल्स सेंटर पर राजन शुक्ला द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।जिस कार्यक्रम में सैकडों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण करने का कार्य किया।
