Riport/Ramjanm Tiwari
सांसद रवि किशन का ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार स्वागत
गोण्डा। बेलसर ब्लॉक क्षेत्र के लौव्वा टेपरा स्थित अथरिष्ट फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी में आयोजित कार्यक्रम में रविवार को गोरखपुर सांसद रवि किशन शुक्ला के पहुंचने पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सांसद के आगमन पर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। इस मौके पर कंपनी के सीईओ कुलदीप मिश्रा ने उनका फूल मालाओं से स्वागत व अभिनंदन करते हुए क्षेत्रीय गतिविधियों की जानकारी दी। अपने संबोधन में सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास कर रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों, युवाओं, गरीबों व अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के हितार्थ लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता के अटूट भरोसे और समर्थन के कारण भाजपा को चुनावों में लगातार प्रचंड बहुमत मिल रहा है। उन्होंने किसानों से आधुनिक खेती अपनाने और किसान उत्पादक संगठनों से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने की अपील किया। उन्होंने आगे कहा कि गांव और किसानों के विकास के बिना किसी भी देश का विकास संभव नहीं है। कार्यक्रम के दौरान सांसद ने क्षेत्रीय समस्याओं और किसानों से जुड़े तमाम मुद्दों पर भी चर्चा किया।इस दौरान विधायक सहजनवां प्रदीप शुक्ला, कृष्णानंद त्रिपाठी उर्फ पुद्दे त्रिपाठी,नान बच्चा पांडेय, श्री भगवान शुक्ला,मनीष तिवारी, राजू तिवारी, आशीष, अनुपम शुक्ला, मिश्रा,सतेंद्र तिवारी, डॉ मोहित तिवारी, राजन शुक्ला, पवन तिवारी, मुकेश शुक्ला, शिव शंकर तिवारी, बब्लू ओझा, भारत उपाध्याय सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
