मनकापुर गोंडा. जिस तरह एक अदद गैस सिलेंडर के लिए लोगों की परेशानी दूर होने का नाम नहीं ले रही।जो कहीं न कही सिस्टम की घोर लापरवाही का परिचायक है।वैसे तो भ्रष्ट सिस्टम की बहार हर जगह है।लेकिन इस भ्रष्ट सिस्टम में कही न कही भारत सरकार विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह कुछ प्रतिनिध जिम्मेदार अवश्य हैं।चूंकि वन पर्यावरण विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह एक लम्बी जिम्दारी के साथ गोंडा जनपद के सांसद भी पाये जाते हैं।जिन्हे उन्ही के सलाहकार गोंडा के विधान सभा की वास्तविक स्थित से अनभिज्ञ रखना अपनी भलाई समझ रहे हैं।उदाहरण के तौर पर मनकापुर गैस सिलेंडर की डिलेवरी का मामला हो या स्वास्थ्य से संबंधित हर कोण पर
वास्तविक स्थित से मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह को अनभिज्ञ रक्खा जा रहा है। जो जनता के हित में कतयी नहीं कहा जा सकता।गैस सिलेंडर होम डिलेवरी को लेकर समूचे छेत्र में हाहाकार मचा हुआ लेकिन जिम्मेदार कुंभकर्णी नींद में मस्त बस यही फार्मूला हाबी है।अपना काम बनता भाड में जाय जनता।जिसकी लड़ाई अब मुख्य मंत्री के यहां बृजेश कुमार कौशल निवासी नगर पंचायत मनकापुर शास्त्रीनगर ने दर्ज कराई है।
