Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


मैजापुर चीनी मिल ने 1858 किसानों को 3.58 करोड़ रुपये का किया गन्ना मूल्य भुगतान, योगी सरकार की नीति से किसान खुश

 (गोंडा)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की पावन प्रेरणा और जिलाधिकारी गोंडा की अध्यक्षता में बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड की इकाई मैजापुर ने पेराई सत्र 2025-26 में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। मिल प्रबंधन ने मात्र कुछ ही दिनों में 4.08 लाख क्विंटल गन्ने की खरीद पूरी कर ली है तथा 1858 किसान भाइयों का 3.58 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान 18 नवंबर 2025 को सफलतापूर्वक कर दिया गया है। मैजापुर चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक श्री संदीप अग्रवाल ने बताया कि किसानों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पिछले वर्षों की तरह इस बार भी गन्ना मूल्य का भुगतान समय से किया जा रहा है। इससे अन्नदाता किसान बेहद प्रसन्न हैं और अब वे बिना किसी आर्थिक तंगी के रबी फसल, विशेषकर गेहूं की बुआई समय पर कर सकेंगे। श्री अग्रवाल ने कहा, मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में हम किसानों का पूरा खयाल रख रहे हैं। गन्ना पहुंचते ही तौल और भुगतान की प्रक्रिया तुरंत शुरू हो जाती है, ताकि किसान भाई को एक भी दिन इंतजार न करना पड़े। किसानों ने बताया कि पहले गन्ना मूल्य आने में महीनों लग जाते थे, जिससे खाद-बीज और मजदूरी का इंतजाम करना मुश्किल हो जाता था। लेकिन योगी सरकार के सख्त निर्देश और मिल प्रबंधन की तत्परता से अब 7-10 दिन के अंदर ही पूरा भुगतान खाते में आ जा रहा है। क्षेत्र किसानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जिलाधिकारी गोंडा का आभार व्यक्त किया है।मैजापुर चीनी मिल प्रशासन का दावा है कि पूरे सत्र में गन्ना आपूर्ति और भुगतान दोनों समय पर जारी रहेंगे, जिससे किसान निर्भीक होकर अधिक से अधिक गन्ना मिल को दें। यह कदम किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रहा है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.