बहराइच। जनपद बहराइच स्थित श्री राजपूत करणी सेना उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी संगठन के जिला अध्यक्ष कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों की उपस्थिति में संगठन का विस्तार करते हुए कई पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में संगठन को मजबूत करने और सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।बैठक के दौरान महिला विंग के जिला अध्यक्ष पद पर पिंकी सिंह को नियुक्त किया गया। वहीं प्रदेश स्तर से जितेंद्र सिंह (प्रदेश उपाध्यक्ष व सदस्यता प्रभारी), नामवर सिंह (प्रदेश महासचिव), संदीप सिंह (मंडल उपाध्यक्ष लखनऊ), गणेश सिंह (जिला उपाध्यक्ष लखनऊ), अमन सिंह चौहान (प्रदेश प्रभारी सोशल मीडिया), सुमित बाजपेई (सनातन प्रकोष्ठ), अजीत सिंह (जिला महामंत्री लखनऊ), वीरेंद्र प्रताप सिंह (जिला अध्यक्ष गोंडा), जय सिंह (मंडल मीडिया प्रभारी लखनऊ) तथा अखंड प्रताप सिंह (जिला उपाध्यक्ष श्रावस्ती) सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।जनपद बहराइच की जिला कार्यकारिणी में शिवेंद्र सिंह को जिला अध्यक्ष, रामेश्वर सिंह भदोरिया को जिला मीडिया प्रभारी, राजेश कुमार सिंह को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, अमित सिंह और आनंद सिंह को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा संगठन में अन्य कई पदों पर भी जिम्मेदारियां सौंपी गईं।पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन समाज के हितों की रक्षा और युवाओं को जोड़ने के लिए लगातार कार्य करता रहेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
राजपूत करणी सेना की बैठक में पदाधिकारियों को मिले नियुक्ति पत्र
March 09, 2026
0
Tags
