संतोष कुमार शुक्ल की खास रिपोर्ट।
मामला ब्लाक परिसर मनकापुर का है जहां तहसील प्रशासन के सौजन्य से कंबल वितरण कार्यक्रम विधायक रमापति शास्त्री की उपस्थिति में होना था। लाभार्थी बुलाने का जिम्मा समूह सखियों को सौंपा गया था कि प्रत्येक समूह सखी अपने अपने क्षेत्र से चार गरीब, विधवा, विकलांग लाभार्थी लेकर ब्लाक आई थी जिनको कंबल दिया जाना था।विधायक रमापति शास्त्री की उपस्थिति में कंबल वितरण प्रारंभ हुआ। कुछ ही देर में विधायक जी चले गए तत्पश्चात तहसील प्रशासन के अधिकारी भी चले गए। उसके बाद कंबल वितरण में अफरातफरी मच गयी प्रभारी निरीक्षक मनकापुर के आने पर मामला शांत हुआ। मूल रुप से समस्या यह हुई कि उपलब्ध कंबल के अनुपात में भारी संख्या में बिन बुलाए लाभार्थी भी आ गए जिससेअव्यवस्था फैल गई तथा बुलाई गई विधवा, दिव्यांगों बुजुर्गों को कंबल नहीं मिलने पर समूह सखियों ने जम कर आक्रोश व्यक्त किया। स्थिति भांप कर ब्लाक प्रमुख जगदेव चौधरी ने सभी समूह सखियों से असुविधा के लिए माफ़ी मांगी तथा दो दिन में छूटे लाभार्थियों को कंबल व्यस्था का आश्वासन भी दिया। हलाकि कड़ाके की ठंड में दूर दराज से आए बुजुर्ग, विधवा, दिव्यांग कंबल न पाने बड़े मायूस दिखे
