Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक के पैतृक निवास कार्यक्रम से प्रशासन में हलचल


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी शुभकामनाएं, सनातन संस्कृति के गौरव का किया बखान
ग्राम विद्यानगर ककरहवा, जनपद गोंडा स्थित पैतृक निवास पहुँचकर भारतीय जनता पार्टी प्रणित संगठन के राष्ट्रीय महासचिव एवं भारत सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद के वाइस चेयरमैन माननीय सर्वेश पाठक जी ने दिनांक 5 से 12 जनवरी 2025 तक आयोजित होने वाली श्रीमद् भागवत कथा की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी ने श्रीमद् भागवत कथा जैसे पावन आयोजन के सफल आयोजन हेतु अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। मुख्यमंत्री योगी जी ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन भारत की सनातन परंपरा, संस्कार और राष्ट्रीय चेतना को सशक्त करने का कार्य करते हैं, तथा युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं।
निरीक्षण के दौरान माननीय सर्वेश पाठक जी ने जनहित में त्वरित निर्णय लेते हुए संबंधित अधिकारियों से सीधी वार्ता कर 32 के.वी. ट्रांसफार्मर को 65 के.वी. में परिवर्तित कर नया ट्रांसफार्मर स्थापित कराया, जिससे क्षेत्र की दीर्घकालिक विद्युत समस्या का समाधान हुआ।
माननीय राष्ट्रीय महासचिव जी स्वयं मैदान में उतरकर युद्धस्तर पर चल रहे विकास एवं व्यवस्थागत कार्यों—
साफ-सफाई, विशिष्ट अतिथियों के ठहराव, पार्किंग, ट्रांसफार्मर लोड परीक्षण, सड़क निर्माण एवं नाली सफाई—
का गहन निरीक्षण करते नजर आए। उनकी सक्रियता से प्रशासनिक अमले में स्पष्ट हलचल और कार्यगति दिखाई दी।
स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा कि सर्वेश पाठक जी जमीनी नेता हैं, जो हर समस्या का समाधान स्थल पर खड़े होकर सुनिश्चित करते हैं।
माननीय सर्वेश पाठक जी ने 5 जनवरी 2025 को आयोजित होने वाली भव्य कलश यात्रा में समस्त मातृशक्ति से सादर उपस्थित रहने का आह्वान करते हुए कहा कि यह आयोजन भक्ति, संस्कार और सनातन संस्कृति के संरक्षण का महाअभियान बनेगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की शुभकामनाओं एवं माननीय सर्वेश पाठक जी के सशक्त नेतृत्व में यह आयोजन धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक समरसता का भव्य प्रतीक बनने जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.