मनकापुर गोंडा- भयंकर सितलहरी कड़ाके की ठंड में गरीबों में कंबल बांटना किसी यज्ञ से कम नहीं है।
December 31, 2025
0
मनकापुर गोंडा- भयंकर सितलहरी कड़ाके की ठंड में गरीबों में कंबल बांटना किसी यज्ञ से कम नहीं है। गरीबों की सेवा भगवान की सेवा है वक्त बातें अदिति ऊर्जा घर मनकापुर के प्रबंधक तरुण श्रीवास्तव ने कही। इस अवसर पर कटहर बुटहनी, मछली गांव, दिनकरपुर, बल्लीपुर, शास्त्री नगर, गांधीनगर, गोहन्ना, मसकनवा आदि स्थलों के दर्जनों लोगों गोपी, हीरा, चंद्रा, शांति, सुमन, जग पता, चंद्रकांता, सावित्री, लक्ष्मी, आसाराम, राजकुमार पांडे, शीला, धनीराम, अनीता, रामदुलारी सोनी, उर्मिला, कमला, ओमप्रकाश, रमाकांत गिरी, सोमनाथ, दलपता, रंजीत ने कंबल प्राप्त किया। इस अवसर पर मानस मंगल दल सेवा समिति मनकापुर के संस्थापक रामकुमार नारद ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा समाज के और लोगों को गरीबों की सेवा के लिए आगे आना चाहिए। कंबल वितरण काली माता मंदिर शास्त्री नगर पर किया गया।
Tags
