गोंडा (उत्तर प्रदेश): पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन रेंज श्री अमित पाठक के नेतृत्व में मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत लापता नाबालिग बालिकाओं की बरामदगी के लिए रेंज स्तर पर विशेष अभियान चलाया गया। 1 दिसंबर से 30 दिसंबर 2025 तक चले इस माह भर के अभियान में कुल 97 लापता बालिकाएं एवं बालक सकुशल बरामद किए गए।अभियान की मुख्य सफलता नाबालिग बालिकाओं की बरामदगी रही, जिसमें 30 नवंबर 2025 तक लापता 48 बालिकाओं को ढूंढ निकाला गया। इनमें 2 वर्ष से अधिक पुराने 1 प्रकरण, 1-2 वर्ष पुराने 2, 6 माह से 1 वर्ष पुराने 9 तथा 6 माह के भीतर के 36 प्रकरण शामिल हैं। रेंज कार्यालय में सभी विवेचकों एवं एसएचओ को बुलाकर बरामदगी कार्यवाही की गहन समीक्षा की गई तथा सतत निगरानी के निर्देश दिए गए।आईजी अमित पाठक ने अभियान को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा का महत्वपूर्ण कदम बताया। इस सफलता से कई परिवारों को राहत मिली है तथा अपहरण एवं लापता मामलों पर अंकुश लगाने में पुलिस की तत्परता सराहनीय रही।
