Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


निष्पक्ष कार्यशैली व स्वच्छ छवि की एसडीएम नेहा मिश्रा की मण्डल के चारों जिले में हो रही प्रसंशा

निष्पक्ष कार्यशैली व स्वच्छ छवि की एसडीएम नेहा मिश्रा की मण्डल के चारों जिले में हो रही प्रसंशा

कर्नलगंज, गोण्डा एक तरफ निष्पक्ष कार्यशैली व स्वच्छ छवि के चलते एसडीएम कर्नलगंज नेहा मिश्रा समूचे मण्डल में इस कदर लोकप्रिय हो चुकी हैं कि जगह-जगह उनकी प्रसंशा हो रही है वहीं सिर्फ दिखावा करने वाले व जनता का फोन न रिसीव करने वाले कुछ जिम्मेदारों के कार्यशैली पर कई तरह के प्रश्नचिन्ह लग रहे हैं। मण्डल के चारों जनपद में चाय, पान, नाश्ते की दुकानों पर एसडीएम नेहा मिश्रा द्वारा निष्पक्षता पूर्वक किए जा रहे औचक निरीक्षण व किए जा रहे कार्यवाही की प्रसंशा प्रायः सुनने को मिलती है। वहीं कुछ लोग कहते हैं कि कुछ अधिकारी सिर्फ दिखावा करने व अपना फोटो खिंचवाने में माहिर हैं, न तो वह किसी भी पीड़ित का फोन रिसीव करते हैं और न ही उनके द्वारा धरातल पर कोई कार्यवाही ही की गई। हाँ इतना तो देखा गया कि सत्ता धारियों उनके द्वारा विशेष ध्यान दिया जाता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.