*गोण्डा 22 दिसम्बर,2025*।
उ०प्र० राज्य एड्स नियन्त्रण सोसायटी, लखनऊ (यूपीसैक) एवं निदेशक संचारी रोग, चिकित्सा स्वास्थ्य के परस्पर समन्वय से उ०प्र० राज्य सड़क परिवहन निगम के क्रियाशील बस डिपो में कार्यरत चालक, परिचालक एवं अन्य सहयोगी कर्मचारियों का बस स्टेशन, डिपो पर एक सामान्य स्वास्थ्य शिविर (जनरल हेल्थ कैम्प) का आयोजन किया गया। जिसके अन्तर्गत- एचआईवी परामर्श एवं जांच, टीबी, सिफलिस, नेत्र जांच, सामान्य रक्त परीक्षण, एसटीआई परामर्श एवं जांच तथा हेपेटाइटिस बी , सी की जांच की गई।
इस शिविर का उद्घाटन UPSRTC आर०एम० श्री अरविन्द कुमार, ए०आर०एम० श्री कपिल देव , जिला क्षय रोग अधिकारी/ अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० जय गोविन्द द्वारा किया गया। आरएम श्री अरविन्द कुमार एवं ए०आर०एम० श्री कपिल देव ने सभी को स्वस्थ रहने का संदेश दिया एवं समय समय पर नियमित जांचों के लिए प्रेरित किया।
परीक्षण, परामर्श जांच हेतु आईसीटीसी के एलटी सुनील यादव, डीएसआरसी केंद्र के सतीश भारती, मॉडर्न ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के प्रोजेक्ट मैनेजर मोहम्मद नसीम , टीबी विभाग के एसटीएस मोहम्मद असलम एलटी दिनेश तिवारी, UPSRTC के ओ०पी० श्रीवास्तव , राज्य स्तर से पर्यवेक्षक के रूप में मोहम्मद नौशाद टेक्निकल एक्सपर्ट, स्वास्थ्य विभाग टीबी अनुभाग के डीपीसी श्री विवेक सरन, दिशा यूनिट देवीपाटन मण्डल के सीएसओ आयुष सरन, डीएमडीओ प्रशान्त श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
