Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


थाना खोड़ारे पुलिस द्वारा चोरी करने के आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के रु0 45,500/- नगद तथा एक अदद मोबाइल बरामद -




 पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी  मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मनकापुर  उदित नारायण पालीवाल के पर्यवेक्षण में थाना खोड़ारे पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 338/2025 धारा 305 (A), 331 (4),317 (2) बीएनएस से संबंधित चोरी करने के आरोपी अभियुक्त राजेश वर्मा पुत्र रामसहाय नि0ग्रा0 केशवनगर ग्राण्ट पूर्वी पोखरहिया थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा को घारीघाट चौराहा के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से रु0 45,500/- नगद तथा एक अदद मोबाइल बरामद किया गया। 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 26.12.2025 को वादी श्री बालकिशन पुत्र ओरौनी निवासी रसूलपुर खान थाना खोड़ारे जिला गोण्डा द्वारा सूचना दी गई कि अभियुक्त राजेश वर्मा पुत्र रामसहाय नि0ग्रा0 केशवनगर ग्राण्ट पूर्वी पोखरहिया थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा द्वारा केशवनगर ग्रान्ट पूर्वी गोसाईगंज चौराहा के पास स्थित वादी की देशी शराब की दुकान के अन्दर घुसकर दुकान में रखा रुपया चुरा ले गया है । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना खोड़ारे पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया । आज दिनांक 30.12.2025 को थाना खोड़ारे पुलिस द्वारा विवेचना एवं साक्ष्य संकलन के दौरान आरोपी अभियुक्त राजेश वर्मा पुत्र रामसहाय नि0ग्रा0 केशवनगर ग्राण्ट पूर्वी पोखरहिया थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा को घारीघाट चौराहा के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से रु0 45,500/- नगद तथा एक अदद मोबाइल बरामद किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना खोड़ारे पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.