*आगामी नव वर्ष में पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा, सड़क सुरक्षा-Zero Fatality District (ZFD) अभियान सहित अन्य विभिन्न प्राथमिक बिंदुओं के संबंध में जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी की गई-*
*शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में Zero Fatality District (ZFD) अभियान सहित विभिन्न प्राथमिक बिंदुओं पर बनाई गई विशेष कार्ययोजना-*
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक गोण्डा के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा विभिन्न प्रमुख बिंदुओं पर विशेष एवं सतत कार्यवाही की जाएगी ।
*ZFD अभियान* के अंतर्गत जनपद में "सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु शून्य" करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा देर रात्रि थाना कोतवाली नगर अंतर्गत चौकी गुरुनानक पर जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई । समीक्षा बैठक में लंबित अभियोगों की विवेचना, जाँच प्रार्थना-पत्रों की स्थिति की गहन समीक्षा की गई तथा नववर्ष के दृष्टिगत जनपद में कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।
बैठक में नववर्ष के अवसर पर जनपद में शांति, सुरक्षा एवं सुव्यवस्था बनाए रखने के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। इस योजना के अंतर्गत Zero Fatality District (ZFD) अभियान को विशेष प्राथमिकता दी गई, जिसका मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर को शून्य करना है। इसके तहत-
• जनपद में चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स की पहचान कर PWD/NHAI से समन्वय द्वारा सुधारात्मक कार्य
• ओवरस्पीड, ड्रंक एंड ड्राइव, बिना हेलमेट व सीट बेल्ट के विरुद्ध सख्त प्रवर्तन,
• गोल्डन ऑवर में पुलिस व एम्बुलेंस की त्वरित रिस्पॉन्स व्यवस्था,
• स्कूलों, कॉलेजों एवं आमजन के बीच सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान,
• थाना क्षेत्रवार दुर्घटना आंकड़ों की नियमित समीक्षा,
• CCTV/ANPR कैमरों एवं ई-चालान प्रणाली का प्रभावी उपयोग तथा सभी संबंधित विभागों के साथ संयुक्त कार्ययोजना पर कार्य किया जा रहा है ।
इसके अतिरिक्त जनपद में *बरामद की गई नाबालिग लड़कियों* के मामलों में संवेदनशील एवं विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए काउंसलिंग, परिजनों से समन्वय एवं पुनर्वास की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इस कार्यवाही में अभियान चलाकर दिनांक 01.01.2025 से अब तक कुल 421 नाबालिग अपह्रताओं को सकुशल बरामद कर विधिपूर्वक उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया । महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए *मिशन शक्ति व एंटी रोमियो* स्क्वाड द्वारा सार्वजनिक स्थलों, शिक्षण संस्थानों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण एवं सतत पेट्रोलिंग की जाएगी। मिशन शक्ति अभियान को प्रभावी बनाने हेतु समय समय पर कार्यशाला का आयोजन किया जाता है। जनपद के सभी प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, पार्कों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशन, शिक्षण संस्थानों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा निरंतर गश्त, सघन चेकिंग एवं निगरानी की जा रही है। महिलाओं एवं बालिकाओं को असहज करने वाले तत्वों के विरुद्ध तत्काल एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। जनपद में कुल 18 मिशन शक्ति केन्द्र संचालित हैं, जिनमें SOP के अनुरूप कार्यवाही करते हुए महिला संबंधी शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जा रहा है। इन केन्द्रों पर नियुक्त 130 अधिकारी/कर्मचारी नववर्ष के दौरान विशेष रूप से सक्रिय रहते हुए जागरूकता, काउंसलिंग एवं सहायता कार्य कर रहे हैं। प्रत्येक रविवार को बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित कर महिलाओं को अपनी समस्याएं खुलकर साझा करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है ।
एडीजी स्तर से चिन्हित जनपद के *"टॉप-5 अपराधों"* पर विशेष अभियान चलाकर अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी । साथ ही न्यायालय से जमानत पर रिहा अभियुक्तों के *जमानतदारों का सत्यापन* गंभीरता से कराया जाएगा, जिससे फर्जी जमानत एवं विधिक प्रक्रिया के दुरुपयोग को रोका जा सके।
जनपद गोण्डा पुलिस समन्वित प्रवर्तन, त्वरित रिस्पॉन्स एवं जनजागरूकता के माध्यम से Zero Fatality District अभियान सहित कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
