गोंडा। पांच दिन पहले विद्यालय गया छात्र घर वापस नहीं आया। जिसकी शिकायत लड़के के पिता राम कृपाल मिश्रा ने पुलिस से की।
कौड़िया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पकड़ी मारुडीह के निवासी राम कृपाल मिश्रा ने पुलिस को एक शिकायती पत्र देकर कहा कि उसका 16 वर्षीय पुत्र कौड़िया बाजार एक इंटर कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र था। रोज की तरह वह 21 नवंबर दिन शुक्रवार को विद्यालय पढ़ने के लिए गया हुआ था। जहां से पढ़कर शाम तक घर वापस नहीं आया।जिस पर परिजनों ने काफी खोज की परंतु नहीं मिला जिसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के पकड़ी मारुडीह के निवासी रामकृपाल मिश्रा ने एक शिकायती पत्र देकर अपने 16 वर्षीय पुत्र के गायब होने की सूचना दी। मामले की प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
