Type Here to Get Search Results !

 

प्रभात लाइव न्यूज़ में आप सभी का स्वागत हैं खबर व विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें आगे दी गयी लिंक पर क्लिक करें | Contact Us (prabhatlivenews.blogspot.com)  9839412404


गोंडा में STF और परसपुर पुलिस की जोरदार कार्रवाई, 50 हजार का इनामी गैंगस्टर रामसेवक गिरफ्तार

गोंडा: उत्तर प्रदेश की STF लखनऊ और थाना परसपुर पुलिस ने मिलकर कुख्यात गैंगस्टर रामसेवक पुत्र बरसाती को गिरफ्तार कर सनसनीखेज सफलता हासिल की। 50 हजार रुपये का इनामी अपराधी, जो गोंडा के सरदार पुरवा दुरौनी का निवासी है, को 14 अक्टूबर 2025 को लखनऊ-गोंडा मार्ग पर अहरौरा करनैलगंज से धर दबोचा गया। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के अपराध विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय और क्षेत्राधिकारी अभिषेक दावाच्याँ के नेतृत्व में हुई।16 जनवरी 2025 को थाना परसपुर में गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में रामसेवक फरार था। वह अपने गिरोह के साथ लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन अमित पाठक ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 50 हजार का इनाम रखा था। रामसेवक का आपराधिक इतिहास गंभीर है, जिसमें लूट, चोरी और अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय भेजा गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.